महासमुंद नगरीय निकाय चुनावी:कांग्रेस के 34 और भाजपा के 20 वादे, महिलाओं पर विशेष फोकस; एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस ने जहां 34 बिंदुओं का घोषणा पत्र जारी किया है, वहीं भाजपा ने 20 सूत्रीय विकास योजना लॉन्च की है। भाजपा ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को ‘काला चिट्ठा’ करार दिया, वहीं कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। महासमुंद नगर पालिका के लिए कांग्रेस ने एक अलग घोषणा पत्र जारी करने की बात कही है। भाजपा पर खरीद-फरोख्त का आरोप कांग्रेस के पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू ने कहा कि भाजपा प्रजातांत्रिक व्यवस्था को कमजोर कर रही है और कांग्रेस प्रत्याशियों को धमकाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने कुछ प्रत्याशियों के फॉर्म निरस्त करवाए और कांग्रेस प्रत्याशियों की खरीद-फरोख्त में लगी है। उन्होंने ईवीएम में वीवीपैट सिस्टम को हटाए जाने पर भी सवाल उठाए। कांग्रेस के घोषणा पत्र को बताया ‘काला चिट्ठा’ दूसरी ओर, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को ‘काला चिट्ठा’ बताया। उन्होंने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में प्रदेश की जनता के साथ धोखा हुआ है, जिसके कारण कई नेता जेल में हैं, कुछ जमानत पर हैं और कुछ कानूनी प्रक्रिया का सामना कर रहे हैं। महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दोनों दलों ने घोषणा पत्र 2025 तक के विकास विजन को प्रस्तुत किया हैं, जिसमें महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *