हसौद| जिला बदर राजेन्द्र कश्यप को पुलिस ने ग्राम मल्दा से गिरफ्तार कर लिया है। हसौद पुलिस के अनुसार जिला दण्डाधिकारी जिला सक्ती के आदेश पर 3 मई को बदमाश राजेन्द्र कश्यप पिता रामनाथ कश्यप(23) ग्राम मल्दा थाना हसौद को एक वर्ष की अवधि के लिए जिला व सरहदी जिला सीमा से जिला बदर किया गया था। उसने आदेश की अवहेलना कर अपने निवास स्थान ग्राम मल्दा में 5 फरवरी को आया हुआ था। इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर राजेन्द्र को पकड़ लिया गया। उसके खिलाफ धारा 14, 15 छग राज्य सुरक्षा अधि 1990 व 223 भान्यासं 2023 कायम कर 5 फरवरी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


