बंदियों को सुनवाई की प्रक्रिया की जानकारी दी

नारायणपुर| उपजेल नारायणपुर में विधिक साक्षरता शिविर व मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड शिव प्रकाश त्रिपाठी ने बंदियों को अपने प्रकरण की सुनवाई की प्रक्रिया ऑनलाइन किस प्रकार की जाए इस संबंध में जानकारी, सलाह दी गई। रिटेनर अधिवक्ता चंद्रप्रकाश कश्यप द्वारा निशुल्क अधिवक्ता अपने प्रकरण में नियुक्त करने की सलाह दी गई। प्रकरण में लंबित दिनांक में अनुपस्थित होने पर न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया जाना है वारंट व जमानत वारंट के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। मानसिक स्वास्थ्य सामाजिक कार्यकर्ता छत्रपाल साहू की टीम द्वारा बंदियों का मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *