दिव्यांग, बीमार व गर्भवती महिला शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी न लगाएं

भास्कर न्यूज | कवर्धा नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मतदान दलों को ट्रेनिंग दी जा रही है। छग टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को कलेक्टर गोपाल वर्मा से मुलाकात की। इस दौरान मतदान दल संबंधी मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार चंद्रवंशी ने पक्ष रखते हुए कहा कि शिक्षकों की मतदान दल में ड्यूटी इस तरह लगाई जाए कि कोई भी शिक्षक अपने मताधिकार से वंचित न हो। बताया कि कई शिक्षकों का नगरीय निकाय के साथ ही पंचायत निर्वाचन यानी दोनों चुनाव में ड्यूटी लगाया गया है। दोनों चुनाव की प्रक्रिया अलग-अलग है। एक का निर्वाचन बैलट पेपर से तो दूसरे का ईवीएम मशीन से होना है। ऐसे शिक्षकों को दोनों में से किसी एक निर्वाचन के मतदान दल से मुक्त करने मांग की गई। वहीं दिव्यांग, गंभीर बिमारी से पीड़ित, 60 प्लस उम्र के शिक्षक, गर्भवती महिला और शिशुवती महिला शिक्षकों को निर्वाचन कार्य से मुक्त करने मांग की गई। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार चन्द्रवंशी ने बताया कि 9 फरवरी को छग पीएससी प्रारंभिक परीक्षा और नगरीय निकाय मतदान के ठीक दूसरे दिन 12 फरवरी को मतदान दल के अधिकारियों का चुनाव प्रशिक्षण रखा गया है। इसे संशोधित करने की जरूरत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *