दाढ़ी| शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ग्राम चरगवां ब्लॉक बेमेतरा में 5 फरवरी को शिक्षक बृजेश कुमार साहू ने अपने जन्मदिन पर बच्चों को न्योता भोज कराया। उन्होंने बताया कि पीएम पोषण शक्ति योजना अंतर्गत आम नागरिक, शिक्षक, समाजसेवी कोई भी व्यक्ति स्कूली बच्चों के लिए न्योता भोज करवा सकते हैं। इसमें अपनी इच्छा अनुसार भोजन करा सकते हैं। बच्चों को खीर, पूड़ी, मिठाई, जलेबी व केला दिया गया। संकुल शैक्षिक समन्वयक कोमल प्रसाद पाटिल, कमलेश कुमार यादव, सत्यनारायण साहू, भारती नेताम, लीलाराम साहू, मुरली प्रसाद निषाद, कविता ध्रुव, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष बलीराम साहू व सदस्य शामिल हुए।


