बुधनी में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत:किराए के कमरे में फांसी पर लटका मिला शव; दस महीने पहले लव मैरिज की थी

सीहोर जिले के बुधनी में एक नवविवाहिता का शव फांसी पर झूलता मिला है। मृतका की पहचान 19 वर्षीय किरण पति अंकित दायमा के रूप में हुई है। किरण और अंकित ने लगभग 10 महीने पहले प्रेम विवाह किया था। वे बुधनी में किराए के मकान में रहते थे। अंकित दायमा बुधनी की एक निजी कंपनी में काम करता है। घटना के समय कमरे में कोई मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर फांसी लगाई गई थी। सूचना मिलने पर तहसीलदार और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतका के परिजनों की मौजूदगी में दरवाजा खोला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बुधनी एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया कि वे स्वयं इस मामले की जांच कर रहे हैं। अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मृतका के माता-पिता से जानकारी एकत्र करेगी। मृतका मूल रूप से मंडीदीप की रहने वाली है और उनके परिवारजनों को सूचना दे दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *