कोडरमा में दर्दनाक सड़क हादसा:दिल्ली में काम करने वाले 20 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

झारखंड के कोडरमा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दिल्ली में काम करने वाले 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। डोमचांच थाना क्षेत्र के नलवा के पास बुधवार की देर रात यह हादसा हुआ, जब अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। मृतक की पहचान पारहो पंचायत के रहने वाले करण कुमार के रूप में हुई है। हादसे में उनके साथी सूरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को कोडरमा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां करण की इलाज के दौरान मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सूरज को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक करण के पिता गोविंद यादव एक छोटे किसान हैं। करण दिल्ली में एक मनिहारी की दुकान में काम करता था और करीब एक महीने पहले ही छुट्टी लेकर गांव आया था। डोमचांच पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *