भाजपा का अटल विश्वास पत्र जारी:राजनांदगांव में मुफ्त सैनिटरी नैपकिन और पिंक टॉयलेट का वादा; नजूल जमीन के लिए बनेगा नया कानून

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने बुधवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया। पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने भाजपा कार्यालय में ‘अटल विश्वास पत्र’ के नाम से जारी किए गए इस घोषणा पत्र में महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। घोषणा पत्र में महिलाओं और छात्राओं के लिए विद्यालयों और महाविद्यालयों में मुफ्त सैनिटरी नैपकिन की सुविधा का वादा किया गया है। बाजार क्षेत्रों में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट्स की संख्या बढ़ाई जाएगी। महिलाओं को मिलेगा लोन महतारी वंदन योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को 2.5 लाख रुपए तक का लोन और निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। शहरी विकास के लिए नजूल भूमि के स्वामित्व हेतु नया कानून बनाने का प्रस्ताव है। PM आवास के निर्माण में आएगी तेजी प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत स्वीकृत 3 लाख घरों के निर्माण को तेजी से पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। बिजली बिल और समेकित कर चुकाने वालों को आवास बनाने की पात्रता दी जाएगी। हर घर में देंगे कचरा बाल्टी ‘नल से जल’ योजना को मजबूत करने, नए जल टैंक बनाने और पुराने कुओं के संरक्षण का वादा किया गया है। स्वच्छता के लिए हर घर में कचरा बाल्टी दी जाएगी और स्मार्ट वेस्ट मॉनिटरिंग सिस्टम से कचरा संग्रहण की निगरानी की जाएगी। तालाबों के जल का संरक्षण किया जाएगा तालाबों को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़कर जल संरक्षण किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, मीडिया प्रभारी अमर लालवानी सहित कई भाजपा नेता उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *