असंगठित मजदूर मोर्चा ने की मजदूर और किसान हित पर चर्चा

भास्कर न्यूज | गिरिडीह गिरिडीह विधानसभा के महुवाटांड़ में माले की अगुवाई में असंगठित मजदूर मोर्चा की बैठक हुई। जिसमें मजदूर और किसानों के मुद्दे पर चर्चा की गई। अखिल भारतीय किसान सभा के नेता पूरण महतो ने कहा कि किसान और मजदूर का हक मारने वाले के खिलाफ आंदोलन तेज होगा। झारखंड सरकार ने जब 75% स्थानीय से फैक्ट्री में काम करने की बात कही तो स्थानीय को नजरअंदाज क्यों किया जा रहा है। राजेश सिन्हा ने कहा कि मजदूरों से आठ घंटे ही काम कराया जाए,12 घंटे काम नहीं करने दिया जाएगा। वहीं असंगठित मजदूर मोर्चा के सचिव कन्हाई पांडेय ने कहा कि मजदूर किसान और ग्रामीणों को एकत्रित होने की जरूरत है। वरना इसी प्रकार फैक्ट्री मालिकों द्वारा प्रताड़ित किया जाएगा। इधर, पार्टी के पूर्व महासचिव विनोद मिश्र की स्मृति दिवस से लेकर माले की स्थापना दिवस तक झारखंड जोहार संकल्प अभियान की शुरूआत की गई थी। उसी अभियान के तहत महुवाटांड़ गादी श्री रामपुर में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता किशोर राज ने की। िजसमें गांडेय क्षेत्र के माले नेता मेहताब अली मिर्जा और डुमरी क्षेत्र के नेता नागेंद्र महतो भी मौजूद थे। 22 अप्रैल तक माले की ओर से चलने वाले अभियान झारखंड जोहार संकल्प अभियान को बेहतर रूप से किसानों, मजदूरों और छात्र संगठन के बीच ले जाने की बात कही गई। बैठक में नवीन पांडेय, दीपक गोस्वामी, लखन कोल, गुलाब कोल, भीम राय, धनेश्वर कोल, कोलेश्वर कौल, अनिल कोल, दिलचंद कोल, प्रसादी राय, भीम कौल, मसूदन कोल, सुनील ठाकुर मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *