पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया

गुमला | सदर थाना क्षेत्र के मुरकुंडा हल्दी टोली निवासी भक्तु खड़िया के घर बुधवार की अपराह्न 3 बजे गुमला थाना के एसआई सुमित कुमार ने इश्तिहार चिपका कर सरेंडर करने की चेतावनी दी है। आरोपी 2021 में गांव की एक महिला को डायन बिसाही के शक में गोली मार दिया था। घटना के बाद महिला का इलाज चला और वह बच गई। उस समय से आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गया। कई बार कोर्ट द्वारा नोटिस दिए जाने के बाद भी वह कोर्ट में उपस्थित नहीं हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *