गुमला में रुहे कायनात कांफ्रेंस कल होगी

भास्कर न्यूज | गुमला जिला मुख्यालय के बाजार टांड स्थित गौसिया मोती मस्जिद के समीप आगामी 7 फरवरी को रुहे कायनात कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन मदरसा कादरिया रिजविया के छात्रों द्वारा पवित्र कुरान को हिफ्ज करने के उपलक्ष में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में मदरसा के हेड मुदर्रिस सरफराज कादरी नाजां ने बताया कि हुसैन नगर स्थित मदरसा कादरिया रिज़विया के छह हाफिजों की पगड़ी पोशी की जाएगी और उन्हें पूरा कुरान याद करने का प्रमाण पत्र सौंपा जाएगा। साथ ही बताया कि इस कार्यक्रम में पीरे तरीकत शाकीर असदक और पीरे तरीकत अहमद रब्बानी तशरीफ़ लाएंगे। साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध वक्ता असगर रजा और दिल्ली से नबील अख्तर नूरी भी कार्यक्रम में शरीफ होंगे। इसके साथ ही देश के कोने-कोने से नामचीन उलेमा कार्यक्रम की रौनक में इजाफा करेंग। इंतजामिया कमेटी ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुमला के बाहर से आने वाले श्रोताओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। साथ ही गुमला के मुस्लिम आवाम से शिरकत की अपील की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *