सरगुजा में हाईवा ने बाइक सवारों की कुचला,2 की मौत:नेशनल हाईवे 43 में लुचकी घाट के पास हुआ हादसा, एक अन्य सवार की हालत गंभीर

नेशनल हाईवे 43, अंबिकापुर-रायगढ़ मुख्यमार्ग में लुचकी घाट के पास शुक्रवार शाम तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। बाइक सवार दो युवकों को घिसटते हुए हाईवा ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई, वहीं तीसरे युवक की हालत गंभीर है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाईवे 43 में सीतापुर से अंबिकापुर की ओर आ रहे बाइक के सवारों को लुचकी घाट में ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रही हाइवा ने टक्कर मार दी। बाइक में तीन युवक सवार थे, जिनमें से एक छिटककर सड़क किनारे गिर गया एवं दो युवकों को हाईवा ने घिसटते हुए कुचल दिया। दोनों युवकों के शरीर के चिथड़े-चिथड़े हो गए। दोनों की मौके पर मौत हो गई। तीसरे युवक की हालत गंभीर
हादसे के बाद हाईवा का चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। हादसे की सूचना पर कोतवाली एवं यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को डायल 112 की मदद से मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भिजवाया। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शवों को जब्त कर मेडिकल कॉलेज के मॉर्च्युरी भेज दिया है। यातायात प्रभारी विजय कैवर्त ने बताया कि हाईवा ने बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मारी फिर दो सवारों को कुचल दिया। बाइक नंबर के आधार पर मृतकों के सीतापुर क्षेत्र के होने की जानकारी मिली है। मृतकों के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *