छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने डॉ चरणदास महंत के बयान से जुड़े विवाद पर स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है, मीडिया पर गलत खबर चल रही है। बता दें कि नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने अपने बयान में कहा था कि कांग्रेस अगला चुनाव टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में लड़ेगी। इस बयान के बाद सियासत भी होने लगी थी। सिंहदेव ने भी मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा है। BJP पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप भाजपा पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि नगर पंचायत भटगांव क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता कोल माइंस क्षेत्र के अधिग्रहीत भूमि पर रहने वाले लोगों को पट्टा देने का लालच दे रहे हैं और चुनाव प्रचार के दौरान फॉर्म भी भरवा रहे हैं। कांग्रेस की जीत का दावा पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव गुरुवार को सूरजपुर पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के लिए प्रचार किया। इस दौरान सिंहदेव ने कहा कि पार्टी को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा भी किया।


