लुधियाना। आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन सेल के तत्वावधान में गुरु नानक खालसा कॉलेज फॉर वुमेन, मॉडल टाउन के इतिहास विभाग द्वारा एनएसएस इकाई, ईबीएसबी और रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से शहीद दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण कराना रहा। इस अवसर पर इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष संदीप कौर ने शहीद दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए महात्मा गांधी को विशेष श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रिंसिपल डॉ. मनीता काहलों ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे सत्य, अहिंसा, न्याय और एकता के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएं और देश के उज्ज्वल भविष्य में योगदान दें।


