दंतेवाड़ा| वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुरुंगपाल से कागज नगर ले जाई जा रही लगभग 16 टन अलेसिया लकड़ी जब्त की है। इस दौरान 14 चक्का ट्रक को भी कब्जे में लिया गया। कार्रवाई वन अपराध प्रकरण के तहत की गई। जांच में लकड़ी बेचने वाले सोमारू नाग पिता जयदेव नाग, निवासी गुर्राम बुरुडापाल तथा वाहन चालक शक्तिमान कोरी पिता शिवप्रसाद कोरी, निवासी मजगना करखोरी जिला के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। प्रकरण में भारतीय वन अधिनियम एवं छग वनोपज नियमों के तहत कार्रवाई जारी है।


