अमृतसर | श्री गुरु रविदास महाराज जी के जन्मोत्सव को लेकर शनिवार को शहर के अलग-अलग इलाकों से नगर कीर्तन निकाला जाएगा। सारे मंदिर रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजा गए हैं। इसी को लेकर श्री गुरु रविदास प्रकाश मंदिर हेड ऑफिस भूषणपुरा में शहर की बाकी मंदिर कमेटियों के साथ बैठक की गई। यह बैठक हेड आफिस मंदिर के प्रधान हकुमत राय, चेयरमैन सरदारी लाल बंगड़ और अश्विनी कुमार जुगानिया की अध्यक्षता में हुई। जिसमें उन्होंने कहा कि महाराज के जन्मोत्सव पर उनके मंदिर से लेकर वेरका, कटड़ा शेर सिंह नई गली, 100 फुटी रोड, चमरंग रोड, ग्वाल मंडी, इस्लामाबाद, ढपई रोड और हाल गेट केंद्रीय रविदास मंदिर में से नगर कीर्तन निकाला जाएगा। जिसमें सुंदर फूलों से सजी पालकी पर श्री गुरु रविदास महाराज जी के चित्रपट को विराजमान किया जाएगा। बैठक दौरान प्रधान राय ने कहा कि यह नगर कीर्तन बाद दोपहर 1 से शुरू होकर शहर के अलग-अलग इलाकों में पहुंचेगा।


