छीपाबड़ौद| श्री मालव धाकड़ सकल महापंचायत 24 गांव की बैठक शनिवार को देवरीजोध में होगी। श्री मालव धाकड़ विकास समिति के जिला प्रवक्ता उपेंद्र धाकड़ ने बताया कि श्री मालव धाकड़ सकल महापंचायत खानपुर, छबड़ा, छीपाबड़ौद 24 गांव की बैठक अध्यक्ष रामनाथ मालव की अध्यक्षता में शनिवार को देवरीजोध में होगी। जिसमें समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। श्री मालव धाकड़ समाज खानपुर, छबड़ा, छीपाबड़ौद के गणमान्य समाजबंधु, झालावाड़, बारां जिले की जिला समिति के सदस्य, दोनों जिलों के छात्रावास समितियां के सदस्य, युवा संघ के सदस्य, कर्मचारी संघ के सदस्य, धरणीधर सेवा समिति के सदस्य एवं सभी 24 गांव के समाजबंधु बैठक में शामिल होंगे। बैठक में समाज में होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन, छात्रावासों, मृत्यु भोज पर चर्चा की जाएगी।


