बमूलिया माताजी में मंडल का विशाल हिंदू सम्मेलन 1 फरवरी को होगा। मंडल में आंखेड़ी, मोलखी, देहलाहेड़ी सहित चार गांव के महिला और पुरुष भाग लेंगे। बावड़ी वाले हनुमान मंदिर से कलश यात्रा एवं शोभायात्रा प्रारंभ होगी। जिसमें झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, स्वामी विवेकानंद, राम दरबार, भगत सिंह, राधा कृष्ण आदि झांकियां शामिल रहेंगी। गांव के प्रमुख मार्ग से होते हुए ब्राह्मणी माता मंदिर परिसर में एकत्रित होंगे। इसके बाद धर्म सभा का आयोजन किया जाएगा। संत और वक्ताओं द्वारा पाथेय दिया जाएगा।


