छीपाबड़ौद| जगत्गुरु रामानंदाचार्य की 726वीं जयंती शनिवार को मनाई जाएगी। संभागीय उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव ने बताया कि शनिवार को 11 से लेकर 4 बजे तक तेल फैक्ट्री जानकी फोर्ड गार्डन बारां में जगतगुरू रामानंदाचार्य की जयंती मनाई जाएगी। जयंती के मुख्य अतिथि नव निर्वाचित संभागीय अध्यक्ष भुवनेश वैष्णव रहेंगे। संभागीय उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव ने बताया कि वैष्णव बैरागी विकास सेवा समिति बारां के जिलाध्यक्ष ललित वैष्णव के सानिध्य में कार्यक्रम किया जाएगा। समाज के विकास को लेकर वह छात्रावास निर्माण पर चर्चा की जाएगी।


