विधायक अजनाला ने पंचायतों को 5-5 लाख के चेक बांटे

अमृतसर| हलका अजनाला के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने अपने हलके के चार गांवों बोहरवाल, मधुशांगा, कोट मुगल और उड़दन की सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायतों को 5-5 लाख रुपये के चेक वितरित किए। विधायक धालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब ने वादा किया था कि सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायतों को 5-5 लाख रुपए की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मान सरकार ने अपना वादा पूरा करते हुए हलका अजनाला के लगभग 46 गांवों को 2 करोड़ 30 लाख रुपये की राशि जारी कर दी है। धालीवाल ने कहा कि यह राशि पंचायतें अपनी इच्छा अनुसार गांवों के विकास कार्यों पर कहीं भी खर्च कर सकती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *