अंडर-17 लड़कियों में प्रांजल पहले और शिवांशी दूसरे स्थान पर रही

जालंधर | पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में ‘जालंधर प्रीमियर लीग’ शतरंज टूर्नामेंट करवाया गया। जिसमें दोआबा जोन ड्रग डी एडिक्शन प्रोग्राम के इंचार्ज नयन छाबड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस टूर्नामेंट का आगाज डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर स्कूल के सुपरवाइजर और स्पोर्ट्स कोच – दिनेश, डिंपी मलिक, राकेश व अन्य भी उपस्थित थे। यह टूर्नामेंट जिला ओलंपिक संघ की ओर से जिला रेड क्रॉस के सहयोग से आयोजित किया गया। इस टूर्नामेंट में प्रथम स्थान पर आने वाले हरेक कैटेगरी के विजेता खिलाड़ी को 5100 रुपए, द्वितीय स्थान पर आने वाले खिलाड़ी को 3100 रुपए और तृतीय स्थान पर आने वाले खिलाड़ी को 1100 रुपए का कैश प्राइज दिया गया। इस टूर्नामेंट में अंडर 11 गर्ल्स कैटेगरी में तनवीर पहले, राथ्यास दूसरे व मिष्टी तीसरे स्थान पर रही। अंडर 17 लड़कियों की कैटेगरी में प्रांजल पहले, शिवांशी दूसरे व चेष्टा गुप्ता तीसरे स्थान पर रही। अंडर 11 ओपन कैटेगरी में पनव पहले, कुशान दूसरे व रेहान तीसरे स्थान पर रहा।इस के साथ अंडर 17 बॉयज कैटेगरी में अर्णव पहले, श्रेयांश दूसरे व मोक्ष तीसरे स्थान पर रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *