यूथ क्लब ने पराक्रम दिवस मनाया

जालंधर | बाबा जीवन सिंह जी वेलफेयर यूथ क्लब की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी का 129वां पराक्रम दिवस डीएवी कॉलेज में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रमुख वक्ता डॉ. दिनेश अरोड़ा ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे एक अनुशासित और एकजुट भारत के लिए नेताजी का दृष्टिकोण आज के युवाओं के लिए एक मार्गदर्शक बना हुआ है। कार्यक्रम के अंत में क्लब द्वारा बच्चों को जलपान भी कराया गया। यहां डॉ. राजीव कुंवर, अमृत पाल सिंह, अभिजीत कुमार, नवजीत शर्मा, डॉ. शरद मनोचा, कुलदीप, कमलजीत सिंह व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *