सीएम ने दी मंडी में नाला निर्माण की स्वीकृति

भरतपुर| व्यापार मंडल मंडी यार्ड की बैठक पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंघल के सानिध्य में हुई। बैठक में मंडी क्षेत्र के सभी व्यापारियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा मंडी क्षेत्र में नाला निर्माण की स्वीकृति दिए जाने पर हर्ष व्यक्त करते आभार जताया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंघल ने कहा कि यह समस्या वर्षों पुरानी थी, बारिशों के टाइम पर मंडी बंद करनी पड़ती है पूरी मंडी में 2 महीने तक पानी भरा रहता है जिसे पूर्व में कई सरकारों के समक्ष रखा गया, लेकिन किसी ने इस पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही कुम्हेर गेट से किसान भवन तक, किसान भवन से बाईपास तक नाला निर्माण की स्वीकृति भी दी गई है। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष कृष्ण भगवान गोयल, सुनील, चिराग मेठी, रवि मित्तल, निमेष सिंघल, मुकेश गुप्ता, अंकुर बिंदल, मुकेश गर्ग, धनेश गुप्ता, विष्णु गुप्ता, ताराचंद बंटी एवं विष्णु बंसल एवं सर्वसमाज जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंघल उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *