बार एसोसिएशन, बीकानेर की ओर से शुक्रवार को बिश्नोई समाज एवं सर्वसमाज के पर्यावरण प्रेमियों द्वारा आयोजित खेजड़ी बचाओ महापड़ाव को पूर्ण समर्थन प्रदान किया। अधिवक्ताओं के महापड़ाव में शामिल होने का आश्वासन दिया गया। साथ ही अधिवक्तागण 2 फरवरी को अपना अदालती कार्य स्थगित रखने का भी आश्वासन दिया गया। पर्यावरण प्रेमियों के कार्यकर्ताओं का एक शिष्टमण्डल ने बार एसोसिएशन, बीकानेर के अध्यक्ष से मिला। शिष्टमण्डल द्वारा खेजड़ी वृक्ष सहित समस्त वृक्षों के संरक्षण एवं वृक्ष रक्षार्थ सशक्त कानून बनाए जाने की मांग को लेकर आयोजित खेजड़ी बचाओ महापड़ाव के लिए बार एसोसिएशन से समर्थन की मांग की गई। इस अवसर पर बार एसोसिएशन, बीकानेर अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित ने अपनी कार्यकारिणी एवं अधिवक्ताओं की मीटिंग कर सर्व सम्मति से खेजड़ी बचाओ महापड़ाव को पूर्ण समर्थन एवं सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। साथ ही अधिवक्तागण द्वारा कार्यस्थगन कर महापड़ाव स्थल पर उपस्थित रहकर आंदोलन को पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा, जिसका लिखित समर्थन पत्र भी जारी किया गया। इस दौरान बार हेमन्त सिंह चौहान, लेखराम धत्तरवाल, रक्षपाल विश्नोई, धर्मेंद्र वर्मा, बृजरतन व्यास, कुलदीप शर्मा, बिहारी सिंह राठौड़, सुरेन्द्रपाल शर्मा, कमल नारायण पुरोहित, रघुवीर सिंह राठौड़, मांगीलाल विश्नोई, लक्ष्मीकान्त रंगा, विष्णु भादाणी, भंवरलाल विश्नोई, सुखदेव व्यास, सुरेश नारायण पुरोहित आदि उपस्थित थे।


