शहर के डीटीओ ऑफिस के सामने सुंधामाता मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन जालोर-सिरोही लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे वैभव गहलोत जालोर पहुंचे। यहां उन्होंने हवन में भाग लेकर आहुतियां दी। अध्यक्ष हुक्मीचंद सुन्देशा ने बताया कि जालोर में माली समाज सुन्देशा गौत्र की कुल देवी सुंधा माता के नव निर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र व लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे वैभव गहलोत जालोर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता धमेंद्र राठौड़, जालोर विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी रमिला मेघवाल व कांग्रेस जिला अध्यक्ष भवरलाल मेघवाल मौजूद रहे। सभी ने माताजी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में भाग लिया। माताजी के दर्शन किए, जिसके बाद गहलोत ने हवन में आहुतिया दी। इसके बाद आयोजन समिति के द्वारा गहलोत को साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान गहलोत ने आयोजन समिति व मंदिर ट्रस्ट की प्रंशसा करते हुए माताजी का सुन्दर मंदिर बनाने व कार्यक्रम में बुलाने के लिए धन्यवाद दिया। वहीं इससे पूर्व बुधवार की रात को भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भजन गायक प्रकाश माली गोयली ने गणपति वंदना के साथ की भजन संध्या की शुरुआत की। पिंकी गहलोत ने आवणो पड़ेला माताजी…., हेमलता गहलोत ने ओ माताजी ओ उजो आपरो देवरों…. सहित एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी और श्रद्धालु देर रात तक झुमते रहे। इस दौरान सचिव तेजाराम, गणपत सुन्देशा, भोमाराम सुन्देशा, रतनाराम, बाबुलाल, मोहनलाल, सावलाराम, चेतन सुन्देशा, पुखराज सुन्देशा, नारायण, रमेश, रणछोड, कालूराम, पूनमाराम, ओमप्रकाश, चूनीलाल, विनोद, मुकेश व शान्तिलाल सहित बड़ी संख्या में माली समाज के लोग मौजूद रहे। कल होंगे ये कार्यक्रम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अन्तिम दिन शुक्रवार को मंदिर में माताजी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा, मंदिर शिखर पर कलश व अमर ध्वज स्थापना, हेलिकॉप्टर से पुष्पा वर्षा, भामाशाह परिवारों का स्वागत, फले चुंदडी ( भोजन प्रसादी) व शत चंडी यज्ञ में पूर्ण आहुतियां के साथ कार्यक्रम के समापन होगा।


