BBAU में 2 छात्र गुटों में मारपीट:जमकर लात-घूसे चले; चार छात्र गंभीर घायल, एक गुट धरने पर बैठा

लखनऊ में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (BBAU) में गुरुवार को दो छात्र गुटों में मारपीट हो गई। दोनों गुटों के छात्र सेंट्रल लाइब्रेरी के पास आमने-सामने हो गए। इसके बाद जमकर लात-घूसे चले। इस दौरान चार छात्र गंभीर घायल हो गए। घटना के बाद पीड़ित छात्र, प्रॉक्टोरियल बोर्ड के पास पहुंचे। उनकी मांग थी कि मारपीट के आरोपी छात्रों के खिलाफ विश्वविद्यालय प्रशासन FIR दर्ज कराए। ठोस कार्रवाई नहीं होते देख, छात्रों ने प्रशासनिक भवन के बाहर धरना शुरू कर दिया। रात तक धरना जारी है। धरने की दो तस्वीरें… सेंट्रल लाइब्रेरी के सामने हुई मारपीट जानकारी के मुताबिक छात्रों के 2 गुटों के बीच बीते दो-तीन दिन पहले किसी बात को लेकर बहसबाजी हुई थी। इस बीच गुरुवार सुबह एक गुट के छात्र को अकेला पाकर दूसरे गुट ने जमकर हड़काया। वहीं, घटना के बाद फिर से माहौल गर्म हो गया। दोपहर बाद जब एक गुट के छात्र सेंट्रल लाइब्रेरी के पास मौजूद थे। इस दौरान दूसरे गुट के छात्रों के साथ एक दर्जन से ज्यादा लोग पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में आलोक, हर्ष, वात्सल्य और अमित सेन गंभीर रूप से घायल हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *