लुधियाना| गांव गोबिंदगढ़ लुधियाना में सरपंच मनप्रीत सिंह औजला, पंचायत सचिव गगनदीप सिंह तथा पंचायत मेंबरों व समूह निवासियों की मौजूदगी में ग्राम सभा की मीटिंग की । जिसमें गांव में खुले शराब के ठेके बंद करवाने, गांव से निकलने वाले कमर्शियल व्हीकलों पर पाबंदी, देर रात स्पीकर लगाने तथा अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान पंच कुलविंदर सिंह, सिमरनजीत सिंह, बलवीर सिंह, कुलविंदर कौर, चरनजीत कौर, सरबजीत कौर, परमजीत कौर, प्रमोद राणा, चरनजीत कौर, सरबजीत कौर, परमजीत कौर, प्रमोद राणा तथा शिवम कुमार मौजूद रहे।


