लुधियाना| महाशिवरात्री महोत्सव कमेटी द्वारा 24 फरवरी को महामंडलेश्वर स्वामी वेद भारती महाराज की अध्यक्षता में विशाल रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह रथ यात्रा पुडा ग्राउंड, नजदीक सिविल अस्पताल से शुरू होगी। रथयात्रा का शुभारंभ 31 विद्वान पंडितों द्वारा उच्चारित मंत्रों से किया जाएगा। भगवान भोलेनाथ की रथ यात्रा के प्रचार-प्रसार के लिए कमेटी ने निमंत्रण पत्र बांटने और सूचना केंद्र खोलने का सिलसिला जारी रखा है। इस दौरान कमेटी ने योगी अनीशनाथ जी महाराज, स्वामी सुखपाल महाराज, श्री राज राजेश्वरी महाराज और साध्वी लता जी को निमंत्रण पत्र देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर हैप्पी घंड, अमर टक्कर, वनीत दुआ, सौरव वर्मा, महंत सुनील रावत, साजन, पवन बॉबी आदि मौजूद रहे।


