रांची व खूंटी जोन से 31561 छात्र देंगे परीक्षा, सेंटर पर सुबह 10 बजे के बाद नहीं होगी एंट्री

सीबीएसई 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी। इस बार रांची व खूंटी जोन से कुल 31,561 स्टूडेंट्स 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें 10वीं बोर्ड के 17,279 और 12वीं बोर्ड के 14,282 स्टूडेंट्स हैं। दोनों जोन में परीक्षा के लिए 24 सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी। इसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे तक परीक्षा सेंटर पहुंच जाना होगा, इसके बाद किसी हाल में एंट्री नहीं दी जाएगी। बताते चलें कि इस बार सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में देश भर के 44 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। जबकि, झारखंड से लगभग एक लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल होंगे। दूसरी ओर, सीबीएसई की ओर से एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। अब स्कूलों की ओर से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर छात्रों को दिए जाएंगे। रांची के ज्यादातर स्कूलों में इस हफ्ते से एडमिट कार्ड देने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बोर्ड की ओर से जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। जिससे सभी स्कूल प्रबंधन को छात्रों के बीच साझा करने को कहा गया है। रेगुलेशन के अनुसार, छात्रों को समय से पहले परीक्षा केंद्र में आने को कहा गया है। रेगुलर स्टूडेंट्स को स्कूल ड्रेस और प्राइवेट स्टूडेंट्स को हल्के कपड़े पहन कर आने को कहा गया है। स्टूडेंट्स समय से केंद्र पर पहुंचें, बिना तनाव के परीक्षा में शामिल हों सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी, परीक्षार्थी अफवाहों से बचें सीबीएसई बोर्ड परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। इसके माध्यम से परीक्षा कक्ष में नजर रखी जाएगी। परीक्षा में एडमिट कार्ड, वैध आइडी, स्कूल आईडी के अलावा पारदर्शी पानी का बोतल, एनालॉग घड़ी ही ले जाने की इजाजत होगी। साथ ही स्टेशनरी में पारदर्शी पाउच, पेंसिल बॉक्स, पेन, स्केल आदि ले जा सकेंगे। बोर्ड की ओर से विद्यार्थियों को अफवाहों पर विश्वास नहीं करने और अफवाहें फैलाने में शामिल नहीं होने की बात कही गई है। बोर्ड की ओर से जारी दिशा-निर्देश के अनुसार, परीक्षा केंद्र में पाठ्य सामग्री, कागज के टुकड़े, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव, लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक पेन-स्कैनर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की मनाही है। किसी प्रकार का कम्यूनिकेशन डिवाइस जैसे- मोबाइल, इयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड स्मार्ट वॉच, कैमरा आदि ले जाने की मनाही होगी। रांची व खूंटी जोन में परीक्षा के लिए कुल 24 सेंटर बनाए गए हैं 01 लाख स्टूडेंट्स झारखंड से इस बार देंगे सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 44 लाख स्टूडेंट्स देश भर से परीक्षा में होंगे शामिल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *