भास्कर न्यूज |लुधियाना शहर में अलग-अलग घटनाओं में लड़की समेत दो ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पहली घटना चंडीगढ़ रोड स्थित मुंडिया कलां की है, जहां प्रताप कॉलोनी की 18 वर्षीय मनजोत कौर ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना जमालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दूसरी घटना काकोवाल रोड की है, जहां एक युवक ने पंखे से लटककर जान दे दी। सूचना मिलने पर थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शुरुआती जांच में सामने आया कि युवक की लड़की से दोस्ती थी, लेकिन जब लड़की ने शादी से इनकार कर दिया, तो उसने यह कदम उठा लिया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है और जांच के बाद ही आत्महत्या का खुलासा हो सकेगा।


