कांग्रेस एससी विभाग की जिला कार्यकारिणी घोषित:दिनेश मेहरा बने सोशल मीडिया प्रभारी, बोले- ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे

खैरथल। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (SC) विभाग ने खैरथल-तिजारा जिले के लिए नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया है। इस नई कार्यकारिणी में दिनेश मेहरा को सोशल मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसे संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। दिनेश मेहरा की नियुक्ति से संगठन के डिजिटल प्लेटफॉर्म को नई गति मिलने की उम्मीद है। उनकी भूमिका सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस की नीतियों, कार्यक्रमों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अपनी नियुक्ति पर, नव नियुक्त सोशल मीडिया प्रभारी दिनेश मेहरा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व विधायक संदीप यादव, कांग्रेस नेता इमरान खान, खैरथल-तिजारा के कांग्रेस जिला जिलाध्यक्ष बलराम यादव और भूपेश लहकरा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। मेहरा ने अपनी प्राथमिकताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के मूल्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना उनका मुख्य लक्ष्य होगा। उन्होंने यह भी बताया कि सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग से युवाओं, दलित समाज और आम नागरिकों को संगठन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *