रिश्वत मांगने पर युवक ने लगाई फांसी,हेड-कांस्टेबल के खिलाफ FIR:सरगुजा में प्रेमिका की मौत के मामले में युवक को फंसाने की दी थी धमकी

सरगुजा जिले में युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने थाना लखनपुर के हेड कांस्टेबल के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का अपराध दर्ज किया है। मृृतक युवक के घर उसकी नाबालिग प्रेमिका ने फांसी लगा ली थी। मामले की जांच कर रहे हेड कांस्टेबल ने युवक व उसकी मां को केस में फंसाने की धमकी देकर 50 हजार रुपये मांगे थे। जांच के बाद लखनपुर थाने में FIR दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक, लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चुनकडांड में 05 अप्रैल 2025 को युवक आशीष मिंज (20 वर्ष) ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली थी। उसका शव गांव के बाहर सड़क किनारे पेड़ में झूलता मिला था। आशीष मिंज के परिजनों ने लखनपुर थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल पन्ना लाल द्वारा 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने से प्रताड़ित होकर आत्महत्या का आरोप लगाया था। प्रेमिका ने घर में लगाई थी फांसी, फंसाने की दी धमकी
दरअसल आशीष मिंज का प्रेम संबंध कोरबा निवासी नाबालिग संध्या खलखो से था। संध्या खलखो 20 नवंबर 2024 को अपने प्रेमी आशीष मिंज के घर चली गई थी। 21 नंवबर 2024 को संध्या खलखो ने आशीष मिंज के घर फांसी लगा ली थी। पूछताछ में पता चला कि नाबालिग लड़की को घर में रखने से आशीष मिंज की मां ने मना कर दिया था। उसने उसे वापस घर छोड़कर आने के लिए कहा था। मामले में संध्या खलखो के परिजनों ने अशीष मिंज एवं उसकी मां अलमा मिंज के खिलाफ उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए शिकायत सरगुजा एसपी से की थी। मामले की जांच हेड कांस्टेबल पन्ना लाल द्वारा किया जा रहा था। परिजनों ने आरोप लगाया कि पन्ना लाल द्वारा आशीष मिंज को पूछताछ के बहाने कई बार थाने बुलाया गया। पन्ना लाल ने आशीष मिंज से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी और कहा कि यदि राशि नहीं मिली तो मामले में उसे एवं उसकी मां फंस जाएगी। इसके कारण आशीष मिंज परेशान था। आत्महत्या करने के एक दिन पहले भी अशीष मिंज को हेड कांस्टेबल ने धमकी दी थी। हेड कांस्टेबल के खिलाफ FIR दर्ज
आशीष मिंज की आत्महत्या के बाद परिजनों के आरोपों को देखते हुए तत्कालीन सरगुजा एसपी योगेश पटेल ने हेड कांस्टेबल पन्ना लाल को लाइन अटैच कर दिया था। मामले की जांच में पन्ना लाल को लंबे समय तक पूछताछ करने एवं परिजनों के बयान के आधार पर रिश्वत मांगने एवं आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के संदिग्ध माना गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हेड कांस्टेबल के खिलाफ धारा 108 BNS के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पढ़ें संबंधित खबर… गर्लफ्रेंड के बाद बॉयफ्रेंड ने खाया जहर…फिर लगाई फांसी:सरगुजा में केस रफा-दफा करने पुलिस ने मांगे 50 हजार, SP ने हेड-कॉन्स्टेबल को किया लाइन अटैच छत्तीसगढ़ के सरगुजा में प्रेमिका के बाद प्रेमी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पुलिस ने केस रफा-दफा करने के लिए 50 हजार की मांग की थी, जिससे प्रताड़ित होकर युवक ने सुसाइड कर लिया। इस पर SP ने हेड कॉन्स्टेबल को लाइन अटैच कर दिया है। मामला लखनपुर थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम आशीष मिंज (20) है, जो चुकनडांड गांव निवासी था। युवक का अफेयर कोरबा की रहने वाली 16 साल की लड़की से था। 20 नवंबर 2024 को प्रेमिका अपने प्रेमी यानी आशीष के घर गई थी, वहीं उसने 21 नंवबर को फांसी लगाई थी। इसके बाद युवक ने जहर खा लिया था। यहां पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *