तेज गर्मी से थोड़ी राहत, 4 डिग्री लुढ़केगा पारा:2 दिनों में न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट, सरगुजा में लौटेगी ठंड; फिर चढ़ेगा पारा

छत्तीसगढ़ में पड़ रही तेज गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। गुरुवार से रात के तापमान में हल्की गिरावट हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है। इसके बाद 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। दंतेवाड़ा जिला गुरुवार को प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे ठंडा बलरामपुर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री रहा। रायपुर में दिन भर ठंडी हवाओं के कारण ठंड का एहसास होता रहा। रायपुर में पारा सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा रायपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह नॉर्मल से 1.7 डिग्री अधिक है। वहीं रात का पारा 20.8 डिग्री रहा। जो सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में सभी जगहों पर दिन का तापमान 28 से 34 डिग्री के बीच है। जो सामान्य से तीन-चार डिग्री तक अधिक है। बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री ज्यादा यहां दिन और रात का पारा सामान्य से अधिक बना हुआ है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा था। वहीं रात का पारा भी 20.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6.1 डिग्री अधिक है। सरगुजा में लौटेगी ठंड, 3 डिग्री तक गिरेगा पारा छत्तीसगढ़ में शुष्क हवा का आना लगभग बंद हो गया है। हालांकि अगले 2 दिनों में तापमान में गिरावट होने से रात में हल्की ठंड बढ़ने की संभावना है। सरगुजा संभाग के जिलों में भी रात और दिन के तापमान में गिरावट आएगी। अंबिकापुर के अधिकतम तापमान में 6 डिग्री की गिरावट हुई है। बुधवार को दिन का पारा 32 डिग्री रहा जो गुरुवार को गिरकर 26 डिग्री के करीब पहुंया। ये समान्य के करीब रहा। वहीं रात का तापमान 15.1 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों में सरगुजा संभाग में 1 से 3 डिग्री तक न्यूनतम तापमान गिर सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *