लुधियाना| श्री गुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को श्री गुरु रविदास मंदिर प्रबंधक सभा बस्ती जोधेवाल की ओर से विशाल शोभा यात्रा आयोजित की गई। शोभायात्रा का शुभारंभ दोपहर ठीक 1:15 बजे बस्ती जोधेवाल स्थित मंदिर परिसर से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पंज प्यारों के नेतृत्व में हुआ। नगर कीर्तन के स्वागत में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। जगह जगह पुष्पवर्षा के बीच शहर का कोना-कोना सतनाम-वाहेगुरु और गुरु महाराज के जयघोष से गूंज उठा।


