रोष प्रदर्शन से बढ़ा आंदोलन का जोश, धरना 13वें दिन जारी

लुधियाना| श्री आत्म वल्लभ जैन कॉलेज लुधियाना के कर्मचारी कुलभूषण शर्मा का धरना शनिवार को भी जारी रहा। यह धरना अब 13वें दिन में प्रवेश कर चुका है। धरने पर बैठे कुलभूषण शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को हुए रोष प्रदर्शन के बाद उनके हौसले और मनोबल में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। कुलभूषण शर्मा ने कहा कि रोष प्रदर्शन में कई जत्थेबंदियों ने हिस्सा लिया, जिससे आंदोलन को नया जोश मिला है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से गठित जांच कमेटी ने आठ अयोग्य प्रिंसिपलों की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि रोष रैली से उनका आत्मविश्वास और मजबूत हुआ है। धरने को अलग-अलग आठ जत्थेबंदियों का समर्थन मिल रहा है। इसके अलावा कॉलेज से पढ़कर गए पूर्व विद्यार्थियों ने भी कुलभूषण शर्मा के समर्थन में आवाज उठाई है। विद्यार्थियों ने कॉलेज कमेटी से मांग की है कि कुलभूषण शर्मा का टर्मिनेशन तुरंत वापस लिया जाए। शनिवार को किसान जत्थेबंदियों की ओर से नवप्रीत सिंह खन्ना ने धरने को समर्थन दिया। वहीं सनातन सेवा समिति के प्रधान आदित्य शर्मा ने भी अपनी संस्था की ओर से समर्थन देने की घोषणा की। धरने में केवल सिंह, नवप्रीत सिंह, प्रभजोत सिंह, सुरिंदर सिंह, मनदीप सिंह, दविंदर सिंह, सूरज किमोठी सहित कई लोग शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *