3 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर पकड़ाए:तीन टीमें बनाकर इतवारा और बुधवारा के आसपास की कार्रवाई

तलैया पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1 पुरुष और 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 2 किलो 950 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। जिसकी कीमत लगभग 45,000 रुपए आंकी गई है। तस्करों की निशानदेही पर साढ़े पांच लाख रुपए की नगदी भी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में नितिन उर्फ अजय (35 वर्ष), मीनू (25 वर्ष) और सीमा (47 वर्ष) शामिल हैं। ये सभी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गांजा बेचने का काम करते थे।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के बाद 3 अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर गांजा और नकदी बरामद की गई। इसमें नितिन के पास से 1 किलो 550 ग्राम गांजा और 5,50,000/- की नगदी, मीनू के पास से 850 ग्राम गांजा और सीमा के पास से 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ। थाना प्रभारी सीएस राठौर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि तलैया क्षेत्र में कुछ लोग गांजा की तस्करी में सक्रिय हैं। पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया और अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी का निर्णय लिया। हर टीम को सटीक योजना और संदिग्धों की जानकारी दी गई, ताकि ऑपरेशन को बिना किसी चूक के अंजाम दिया जा सके। तस्करों से पूछताछ जारी है और उनके अन्य नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। तीन स्थानों पर छापेमारी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *