मेड इन इंडिया गीत ने वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया

जालंधर|लिटिल ब्लॉसम्स स्कूल में नन्हे बच्चों ने टैलेंट दिखाया। पंजाब:पांच नदियों की पावन धरती विषय रहा। इस कार्यक्रम में प्री-नर्सरी से यूकेजी तक के नन्हे विद्यार्थियों ने अपनी कला और आत्मविश्वास से पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास को जीवंत कर दिया। स्कूल की चेयरपर्सन वंदना मुड़िया ने बच्चों का हौसला बढ़ाया। सभा का शुभारंभ भारत माता की भव्य प्रस्तुति और सेना के तीनों अंगों के प्रतीकात्मक प्रवेश के साथ हुआ। इसके बाद मेड इन इंडिया गीत ने वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। नन्हे कलाकारों ने न केवल पंजाब की नदियों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया, बल्कि गतका के प्रदर्शन से पारंपरिक युद्धकला और साहस का परिचय दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *