ट्रेन की चपेट में आने से चीतल की मौत हुई

बालोद| शनिवार को बालोद-दल्लीराजहरा रेलवे ट्रैक पर भैंसबोड़ रेलवे क्रॉसिंग के पास मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से एक मादा चीतल की मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत चीतल को कब्जे में लेकर पशु चिकित्सकों से पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर एक बजे बालोद शहर स्थित बैरियर वन डिपो में विधिवत अंतिम संस्कार किया गया। वन विभाग के अनुसार चीतल की उम्र करीब 5 साल थी। भैंसबोड़ क्षेत्र के जंगल में हिरण, कोटरी और चीतल जैसे वन्य जीव विचरण करने पहुंचते है। पानी के लिए जलाशय, तालाबों तक पहुंचने रेलवे ट्रैक पार करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *