डिंडौरी में 46 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे कर्मचारी:सहायक ग्रेड-3 का वेतनमान बढ़ाकर 2400 रुपए करने की मांग, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

डिंडौरी में शुक्रवार को अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने 46 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट तिराहे पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष रवि टेकाम के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में 2016 से बंद पदोन्नति को पुनः शुरू करना, विभागाध्यक्ष और अधीनस्थ लिपिकों को मंत्रालय के समान वेतन और भत्ते प्रदान करना और सातवें वेतनमान के अनुसार मकान भत्ता और परिवहन भत्ते का पुनरीक्षण करने की मांग शामिल है। अन्य प्रमुख मांगों में अनुकम्पा नियुक्ति सहायक ग्रेड-3 कर्मचारियों को सीपीसीटी परीक्षा में असफल होने पर भी सेवा में बनाए रखना, पुरानी पेंशन प्रणाली को पुनः लागू करना, और सहायक ग्रेड-3 का वेतनमान 1900 से बढ़ाकर 2400 रुपए करना शामिल है। 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता, पेंशनरों को राज्य के नियमित कर्मचारियों के समान भत्ते, और अधीनस्थ जिला न्यायालय कर्मचारियों को कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए वेतन वृद्धि का लाभ देने की मांग भी की गई। इस अवसर पर प्रकाश चंदेल, गणेश गवले, रत्नेश नामदेव, रेवा कुशराम, उत्कर्ष ब्यौहार, पीएल काकोडीया, आरजी तिवारी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *