मौसम का पारा फिर उछला:मौसम के उतार-चढ़ाव भरे मिजाज ; न ठंड कम, न गलन, दिन 27.8 तो रात 13 डिग्री

जनवरी का आखिरी दिन मौसम के उतार-चढ़ाव भरे मिजाज में बीता। शनिवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक रहा। यह दो दिन में 8.8 डिग्री बढ़ा है। न्यूनतम तापमान भी 6.1 डिग्री बढ़कर 13 डिग्री पहुंच गया। जनवरी में औसत अधिकतम तापमान 24.5 और न्यूनतम 7.6 डिग्री रहता है। पारे में बढ़ोतरी के बावजूद बादलों के कारण ठिठुरन और गलन बनी रही। सुबह कोहरा छाया रहा, जो दिन चढ़ने पर छंट गया। मावठ का यलो अलर्ट रहा, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. आरएस देवड़ा के अनुसार मेवाड़ समेत दक्षिणी राजस्थान में दक्षिणी हवाओं की दिशा में हो रहे परिवर्तन के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। अगले दो-तीन दिन बादल छाए रहेंगे। तापमान में फिर से गिरावट और पाला पड़ने की संभावना है। हल्का कोहरा भी हो सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *