अजमेर के गंज थाना क्षेत्र में महिला से चेन लूट की वारदात सामने आई है। बाइक सवार दो बदमाशों के द्वारा सोने की चेन तोड़कर भाग गए। हालांकि कुछ दूरी पर ही लोगों ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। सूचना पर गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया है। गंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुष्कर रोड अरिहंत कॉलोनी निवासी राजकुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी आशा जैन के साथ पुष्कर जा रहे थे। फायसागर रोड स्थित पंप के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने पत्नी आशा के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़कर भाग गए। धक्का लगने से दोनों पति-पत्नी गिर गए। पीड़ित ने बताया कि कुछ दूर जाकर दोनों बदमाश भी बाइक से गिर गए। लोगों ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। सूचना पर गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों बदमाशों को पुलिस के हवाले किया गया । करीब सवा तोले की सोने के चेन तोड़कर भागे थे। गंज थाना पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस जल्द मामले का खुलासा करेगी।


