रावत पब्लिक स्कूल में फेयरवेल समारोह:11वीं के छात्रों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां, मिस्टर-मिस रावत का चयन; रोनित और वंशिका बने विजेता

रावत पब्लिक स्कूल, प्रताप नगर के निर्मला ऑडिटोरियम में शुक्रवार को आयोजित फेयरवेल समारोह में रंग-बिरंगी प्रस्तुतियों की धूम रही। रावत एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन बी.एस. रावत ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में पूर्व आई.ए.एस. महेंद्र सुराना मुख्य अतिथि और प्रेरक वक्ता प्रवीण कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस्टर और मिस रावत प्रतियोगिता रही, जिसमें 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने रैंप वॉक, परिचय और प्रश्नोत्तरी राउंड में अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में रोनित राज को मिस्टर रावत और वंशिका यादव को मिस रावत का ताज पहनाया गया। इसके अलावा मिस्टर और मिस चार्मिंग, फोटोजेनिक और स्टाइलिश के खिताब भी प्रदान किए गए। रावत एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक और अक्षेंद्र वेलफेयर सोसायटी के सचिव नरेंद्र सिंह रावत ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 12वीं कक्षा की भूमिका कुमारी को स्टूडेंट ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया। समारोह के अंत में सभी विद्यार्थियों को गीता और समूह तस्वीरें प्रदान की गईं। विद्यालय की प्राचार्या मैत्रेयी शुक्ला और एकेडमिक हेड राजेश कंथारिया ने छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *