अमेरिका से डिपोर्ट हुए भारतीयों को लेकर प्रदर्शन:कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर जलाया प्रधानमंत्री मोदी का पुतला, बोले- नागरिकों को ससम्मान लाएं

अमेरिका से अवैध प्रवासी भारतीयों का बर्बरता पूर्वक डिपोर्ट करने के मामले में सवाई माधोपुर में विरोध-प्रदर्शन किया गया। यहां जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में विरोध जताया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी जलाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला जलाया सर्वप्रथम कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित हुए। जहां से रैली के रूप में प्रदर्शन करते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पहुंचकर कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया और नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। बर्बरतापूर्ण डिपोर्ट रोकने की मांग इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गिर्राज सिंह गुर्जर ने बताया कि अमेरिका में भारतीय नागरिकों के साथ में अत्याचार और अन्याय किया जा रहा है। उनके हाथों में हथकड़ियां और पैरों में बेडियां डाल कर लाया गया। तीन दिन तक उनको भूखे-प्यासा खड़ा रहना पड़ा। एक तरह के आतंकवादियों की तरह उनके साथ व्यवहार किया जा रहा है। वहीं भारत के प्रधानमंत्री इस बारे में चुप्पी साधे बैठे हुए हैं। इससे विश्व समुदाय में भारत देश की साख गिरी है। कांग्रेस केंद्र सरकार की कड़ी भर्त्सना करती है और भारत के नागरिकों को सुरक्षित इज्जत के साथ अमेरिका से भारत लाने की मांग करती है। कांग्रेस ने भारतीयों के साथ हो रहे अत्याचार को बंद किए जाने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *