अब एक क्लिक पर मिलेगी ब्लड की उपलब्धता की जानकारी:बांगड़ हॉस्पिटल ने ई-रक्तकोष पोर्टल ऐप किया अपडेट

पाली के बांगड़ हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में कौनसे ग्रुप का ब्लड कितना यूनिट उपलब्ध है। इसकी जानकारी मरीज अब एक क्लिक पर देख सकेंगे। साथ ही ऑनलाइन आवेदन भी कर सकेंगे। इसका फायदा ये होगा कि मरीजों के परिजनों को कई बार शिकायत रहती है कि ब्लड के बदले उनसे रुपयों को डिमांड किसी व्यक्ति की ओर से की गई है। राजकीय बांगड़ चिकित्सालय में आने वाले रोगियो एंव परिजनो को त्वरित एंव गुणवता पुर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए चिकित्सालय में रक्तदाताओ एव लाभार्थी रोगियो की सुविधा के लिए ई-रक्तकोष पोर्टल ऐप को अपडेट किया जाता है। राजकीय बांगड चिकित्सालय के अधीक्षक एचएम चौधरी ने बताया कि कोई भी रोगी अथवा कोई भी व्यक्ति इसे डाउनलोड कर चिकित्सालय में उपलब्ध रक्त की संख्या ब्लड ग्रुप अनुसार देख सकता है। उन्होंने बताया कि इस ऐप को एचएमआईएस/आईएचएमएस पोर्टल से जोड़े जाने के प्रयास जारी है ताकि रोगियो को चिकित्सक द्वारा ब्लड उपलब्ध करवाने के लिए ऑनलाईन आवेदन ब्लड बैंक को भिजवाया जा सकें। चिकित्सालय में किसी भी रोगी अथवा उसके परिजन से कोई व्यक्ति अथवा ऐजेन्ट ब्लड बैंक/चिकित्सक/उपचार के नाम पर अथवा किसी भी सुविधा के नाम पर राशि की मांग करता है तो उसकी सूचना चिकित्सालय प्रशासन को तुरन्त उपलब्ध करावे, यदि इस कार्य से सम्बन्धित कोई सदिग्ध व्यक्ति पाया जाये तो चिकित्सालय में प्रदर्शित नम्बरो पर सूचित करें। उन्होंने बताया कि चिकित्सालय में रक्तदाता द्वारा अपना कार्ड उपलब्ध करवाने पर 03 माह की अवधि में रक्त की उपलब्धता अनुसार रोगी को उसकी अनुशंषा पर दिया जा सकता है। रक्त प्रदान करने के लिए रक्त श्रेणी का निर्धारण भारत सरकार द्वार जारी मापदण्ड अनुसार निर्धारण कर ब्लड उपलब्ध कराने की सुविधा दी जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *