अवैध हथियार सप्लाई करने जा रहा आरोपी गिरफ्तार:5 जिंदा और 5 खाली कारतूस जब्त; नाकाबंदी कर पकड़ा

डीग जिले के कामां थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध हथियार सहित पकड़ा है। आरोपी हथियारों की सप्लाई करने के लिए अकाता गांव से कामां जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को नाकाबंदी कर पकड़ा। आरोपी से 1 अवैध पौना, 5 जिंदा कारतूस, 5 खाली कारतूस मिले हैं। कामां थाना अधिकारी अनिल गौतम ने बताया की 6 फ़रवरी को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी की एक व्यक्ति अकाता गांव से अवैध हथियार लेकर खूनी नहर के रास्ते कामां की तरफ जा रहा है। सूचना पर पुलिस का जाब्ता खूनी नहर पर नाकाबंदी के लिए भेजा गया। नाकाबंदी के दौरान के व्यक्ति मोटरसाइकिल से कामां की तरफ जाता हुआ दिखाई दिया। जो पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल को भगाने लगा। पुलिस ने घेराबंदी बाइक सवार को पकड़ा। बाइक सवार ने अपना नाम अजीज निवासी अकाता बताया। बाइक सवार व्यक्ति की तलाशी ली गई तो, उसके कब्जे से एक अवैध पौना, 5 जिंदा कारतूस, 5 खाली कारतूस के खोके मिले। आरोपी से हथियारों के लाइसेंस मांगा तो, उसके पास कोई लाइसेंस नहीं मिला। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *