सरकार ने रोजगार और पारदर्शिता को नई दिशा दी: जगन्नाथ पानीग्रही

भास्कर न्यूज | अंबागढ़ चौकी जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के वन धन केंद्र मोहला में वीबीजी राम जनजागरण अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला हुई। कार्यशाला का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करना व जनजागरण अभियान को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी व दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पानीग्रही ने कहा कि मनरेगा के नाम पर कांग्रेस भ्रम फैलाने की राजनीति कर रही है। जबकि भाजपा सरकार ने ग्रामीण विकास, रोजगार और पारदर्शिता को नई दिशा दी है। जी-राम पर कहा कि यह अभियान गांव, गरीब और विकास को जोड़ने का सशक्त माध्यम है। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जीराम जी के महत्व को जन-जन तक पहुंचाएं और सरकार की जनहितकारी योजनाओं की वास्तविक जानकारी आम जनता तक ले जाएं। जिला अध्यक्ष वर्मा ने संगठन की एकजुटता और अनुशासन को भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताया। पर्यटन निगम अध्यक्ष नीलू शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता, जिला प्रभारी देवीलाल ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह, रेनू टांडिया, नरसिंघ भंडारी, अनिल गुप्ता, राजकिशोर खंडेलवाल, ढालसिंह कौशिक उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *