धनेलीकन्हार| विद्युत वितरण कंपनी धनेलीकन्हार द्वारा प्रदेश के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती समारोह का आयोजन हल्बा सामाजिक भवन धनेलीकन्हार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा पंचुराम नायक थे। विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य अशोक कचलाम, नितेश सलाम, पूर्व मंडल महामंत्री लोकेश्वर सेन, सरपंच मधु मंडावी, तालाकुर्रा के सरपंच विनोद रावटे, उपसरपंच वेद कुमार औरसा, सेवा निवृत्त प्राचार्य व पंच गजेंद्र सिंह पोटाई थे। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र व दंतेश्वरी माता की प्रतिमा की पूजा अर्चना के साथ की गई। मुख्य अतिथि पंचुराम नायक ने कहा छत्तीसगढ़ के स्थापना के समय विद्युत व्यवस्था में विस्तार के साथ-साथ सुधार भी हुआ है। अतिथियों ने सरकार की प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, एकल बत्ती कनेक्शन योजना जैसे कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। कार्यक्रम में बीपीएल, घरेलू, गैर घरेलू, कृषि पंप, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजनाओं के तहत सभी श्रेणियों के पांच-पांच उपभोक्ताओं, लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। मुख्य कार्यपालन अभियंता सतीश कुमार किंडो ने बताया कि धनेलीकन्हार सब स्टेशन में लोड क्षमता को देखते हुए ग्राम कुरिष्टीकुर में सब स्टेशन का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही साथ ग्राम पोटगांव में सब स्टेशन की स्वीकृति मिल चुकी है। कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार नाग व आभार प्रदर्शन सहायक अभियंता नीतू नेताम ने किया। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता हेमंत कुमार सूर्यवंशी, कनिष्ठ अभियंता दीपक राज गंगबेर, विजय कुमार राय, कोमल नेताम, सुमित कुमार साहू, किशुन राम हिचामी सहित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी व उपभोक्ता उपस्थित थे।


