केंद्र व राज्य सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का लगाया आरोप

भास्कर न्यूज | रामानुजनगर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान और जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामानुज नगर के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर 30 जनवरी को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन और सांकेतिक चक्का जाम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सुभाष चौक, रामानुज नगर में आयोजित हुआ, जिसमें मनरेगा बचाओ संग्राम और धान खरीदी की समय-सीमा बढ़ाने की प्रमुख मांग उठाई गई। धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने और किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार का सबसे बड़ा माध्यम मनरेगा है, लेकिन भुगतान में देरी, काम कम मिलने और योजनाओं में कटौती से मजदूर परेशान हैं। वहीं धान खरीदी की समय-सीमा कम होने से बड़ी संख्या में किसान अपना धान बेचने से वंचित रह गए हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उर्दू बोर्ड के सदस्य इस्माइल खान, जिला कांग्रेस महामंत्री संजय डोशी, ब्लॉक प्रभारी मेहंदी लाल यादव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र साहू, जिला पंचायत सदस्य हेमलता राजवाड़े, महिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद कुमार, एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राम लखन सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *