कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट पहुंचे नाथद्वारा:श्रीजी प्रभु के किए दर्शन; जिला परिषद सदस्य के निधन पर घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट रविवार को नाथद्वारा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने समाजसेवी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवकीनंदन गुर्जर के निवास स्थान पर पहुंचकर उनकी पत्नी एवं जिला परिषद सदस्य स्वर्गीय सूरज देवी गुर्जर के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पायलट ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और उन्हें इस कठिन समय में धैर्य रखने का ढांढस बंधाया। इसके बाद सचिन पायलट श्रीनाथजी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीनाथजी की राजभोग झांकी के दर्शन किए। दर्शन के बाद मंदिर परंपरा श्री महाप्रभुजी की बैठकजी में सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य एवं सचिव लीलाधर पुरोहित द्वारा उपरना ओढ़ाकर एवं प्रसाद भेंट कर उनका स्वागत किया गया। नाथद्वारा आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी पायलट का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह, सुदर्शन सिंह रावत, उदयपुर जिलाध्यक्ष रघुवीर मीणा, जिलाध्यक्ष हरिसिंह राठौड़, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *