मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना: पंजाब में लगेंगे 800 शिविर:65 लाख परिवारों को मिलेगा मुफ्त इलाज, कार्पोरेट अस्पताल भी जुड़ेंगे

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने घोषणा की है कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत राज्य भर में 800 शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का उद्देश्य योजना के तहत पंजीकरण प्रक्रिया को तेज करना है।डॉ. बलबीर सिंह ने स्पष्ट किया कि राज्य के सभी 65 लाख परिवारों को इस योजना के तहत 10 हजार रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस योजना को लेकर किसी भी गलत प्रचार से बचें और इसके लाभों पर ध्यान दें। मंत्री ने बताया कि इस योजना को प्रदेश के निवासियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में, पंजाब सरकार सभी नागरिकों के लिए सुलभ, विश्वसनीय और मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित कर रही है। यह योजना सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल को मजबूत करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। बढ़ती मांग को देखते हुए, स्वास्थ्य विभाग ने सुविधा केंद्रों के साथ मिलकर ये बड़े पैमाने पर शिविर लगाने का निर्णय लिया है। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) को पंजीकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, आम आदमी पार्टी के स्वयंसेवक भी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए घर-घर जा रहे हैं। निजी अस्पताल भी योजना के तहत संबद्ध डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि फोर्टिस, लिवासा और पार्क जैसे प्रमुख कॉर्पोरेट अस्पतालों के अलावा, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) से संबद्ध अस्पतालों को भी अब इस योजना के तहत सूचीबद्ध किया गया है। लाभार्थियों को इलाज के लिए अपना आधार और वोटर कार्ड किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल में साथ रखने की सलाह दी गई है। पंजीकरण के लिए वोटर कार्ड साथ रखें उन्होंने निवासियों से आग्रह किया कि वे पंजीकरण के लिए अपना वोटर कार्ड और आधार कार्ड अपने पास रखें। योजना का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए पंजाब युवा विकास बोर्ड के स्वयंसेवकों को जोड़ा गया है, जिन्होंने अब तक लगभग 3.5 लाख रसीदें तैयार की हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *